अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुकुंदपुर में संचालित आईएएस एवं पीसीएस पूर्व परीक्षा कोचिंग संस्थान में तैयारी कर रहे विद्यार्थी बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। गुरुवार को विद्यार्थियों ने डीएम से कलक्ट्रेट में इसकी शिकायत की। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को तलब करते हुए निर्बाध बिजली सप्लाई कराने व व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने छात्रों की समस्या को सुनते हुए तत्काल संबंधित विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोचिंग संस्थान एवं छात्रावास क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। डीएम ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम ने छात्रों से संवाद करते हुए ...