आईएएस इशिता राठी ने संभाला जम्मू ADC का चार्ज, यूपीएससी में हासिल की थी 8वीं रैंक, पति भी हैं IAS
नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- बागपत की बेटी आईएएस इशिता राठी अक्सर अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक सफर को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब वो अपनी नई पोस्टिंग को लेकर चर्चे में है। उन्हें जम्मू एडीसी बनाया गया है। इशिता राठी ने 14 अक्टूबर 2026 को जम्मू में अतिरिक्त उपायुक्त (प्रशासन) का कार्यभार भी संभाल लिया है। वो 2022 बैच की AGMUT कैडर की IAS अधिकारी हैं। इससे पहले इशिता राठी पुडुचेरी में रायकल जिला कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे रही थीं। चूंकि उन्हें AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर आवंटित हुआ था, इसलिए उनकी तैनाती पुडुचेरी में की गई थी। बता दें कि उनकी कहानी हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा है। साल 2021 में इशिता ने पूरे देश में 8वीं रैंक लाकर न सिर्फ अपने मां-बाप का, बल्कि पूरे इलाके का नाम ऊंचा किया। साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.