लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता नियुक्ति विभाग ने निलंबन के बाद बहाली के तुरंद बाद आईएएस अभिषेक प्रकाश को तैनाती दे दी है। उन्हें सचिव सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है।अभिषेक प्रकाश को 20 मार्च 2025 को सचिव औद्योगिक विकास और सीईओ इन्वेस्ट यूपी रहते हुए निलंबित किया गया था। उनके खिलाफ जांच की लंबी कवायद चली। नियुक्ति विभाग ने शनिवार को उनके बहाली का आदेश जारी किया था और रविवार को उन्हें तैनाती दी गई। अभिषेक प्रकाश लखनऊ के डीएम और लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.