लखनऊ, अप्रैल 9 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए यूपी कॉडर के आईएएस अनुराग यादव वापस लौट आए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर उनके खिलाफ नियुक्ति विभाग कार्रवाई कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ मुख्य सचिव को पत्र भेज दिया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।यूपी से दो दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारी विभिन्न राज्यों में पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए हैं। अनुराग यादव को बंगाल चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया था। चुनाव आयोग ने दिल्ली से बंगाल चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को वर्चुअल बैठक की। इसमें पश्चिम बंगाल के डीजीपी, मुख्य सचिव, पर्यवेक्षक और राज्य के तमाम अधिकारियों को बुलाया था।चुनाव आयोग ने कूच बिहार दक्षिण के पर्यवेक्षक अनुराग यादव से उनके विधानसभा में पड़ने वाली कुल पोलि...