बरेली, अप्रैल 24 -- नवाबगंज। श्री लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा भाव्या ने हाईस्कूल परीक्षा में 95.5 अंक पाकर जिले की टाप में स्थान प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है। वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं।भाव्या के पिता अरविंद कुमार पाठक शिक्षक हैं। उनकी मां एकता पाठक गृहिणी हैं। प्रतिदिन छह घंटे सेल्फ स्टडी करने के बाद यह सफलता हासिल की है। सोशल मीडिया से दूर रहने वाली भाव्या बताती हैं कि पढ़ाई में आने वाली दिक्कत को उनके पिता व विद्यालय के शिक्षक दूर करते थे। वह आईएएस अधिकारी बनाना चाहती थी। अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, भाई और विद्यालय के शिक्षकों को देती हैं। यह भी पढ़ें- होनहार दीपा सिंह बनेंगी आईएएस यह भी पढ़ें- संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय की अमरीन निखत और अंजली कुमारी ने 98% अंक लाकर संयुक्त रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.