आईएएस अधिकारी ने माउंट किलिमंजारो की चोटी पर चढ़ाई की
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- अपने दुख को एक सामाजिक संदेश में बदलते हुए 43 वर्षीय एक महिला आईएएस अधिकारी ने अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी तंजानिया स्थित माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई की। इसका उद्देश्य कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी और नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना था। उन्होंने तीन साल पहले कैंसर के कारण अपने पिता को खो दिया था। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सोनल गोयल 2 अक्तूबर को किलिमंजारो के तीन आधिकारिक शिखर बिंदुओं में से एक स्टेला पॉइंट (5,756 मीटर या 18,885 फीट की ऊंचाई) पर पहुंचीं।गोयल ने हाल ही में चुनौतीपूर्ण 'लेमोशो रूट' से होते हुए आठ दिवसीय अभियान की शुरुआत की। 10 सदस्यों वाले इस समूह में वह अकेली महिला पर्वतारोही थीं। इस समूह में मुख्य रूप से भारत, अमेरिका और कनाडा के लोग शामिल थे।त्रिपुरा कैडर की 2008 बैच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.