नई दिल्ली, अगस्त 23 -- बेंगलुरु/नई दिल्ली, हिटी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को बेंगलुरु और बरेली में आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) द्वारा आयोजित एक परीक्षा में अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई। यह भी पढ़ें- आईएएस अधिकारी गंगवार के ठिकानों पर ईडी की छापेमारीछापेमारी की प्रक्रिया बताया जा रहा है कि रविवार सुबह लखनऊ से ईडी की टीम बरेली पहुंची। यहां पुलिस अधिकारियों से मिलकर स्थानीय स्तर पर सहयोग मांगा। टीम के गांव पहुंचते ही हलचल मच गई। पुलिस ने आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के घर के आसपास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। ईडी की टीम की कार्रवाई के दौरान ज्ञानेंद्र गंगवार के पिता और परिवार की महिलाएं घर में मौजूद थीं। पुलिस बल ने...