प्रयागराज, दिसम्बर 28 -- बेखौफ चोरों ने कर्नलगंज क्षेत्र में रहने वाले एक आईएएस अधिकारी के घर चोरी कर ली। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर स्मार्ट टीवी ले गए हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 192/4 मिशन रोड कालोनी, प्रयागराज निवासी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक हैं। उनके मिशन रोड कॉलोनी स्थित आवास में चोरी हो गई। दरवाजे का ताला तोड़कर चोर आवास में लगी टीवी चुरा ले गए। अधिकारी और उनका परिवार घर पर नहीं था। लौटने पर घटना की जानकारी हुई। एसएससी मध्य क्षेत्र के उप निदेशक बीके श्रीवास्तव ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि चोर की तलाश हो रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.