नई दिल्ली, मार्च 12 -- चंडीगढ़। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के प्रमुख अमर प्रीत सिंह ने गुरुवार को एमआईजी-29यूपीजी (बाज) लड़ाकू विमान में उड़ान भरकर पश्चिमी एयर कमांड के एक अग्रिम एयरबेस की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की।एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने इस ट्विन-इंजन लड़ाकू विमान से करीब 45 मिनट की सोलो उड़ान भरी। इस उड़ान का उद्देश्य विमान के प्रदर्शन और देश के पश्चिमी व उत्तरी हवाई क्षेत्र की सुरक्षा कर रही इकाइयों की तैयारियों का आकलन करना था। दौरे के दौरान उन्होंने एयरबेस के ऑपरेशनल ढांचे, पायलटों की तैयारियों और विमानों के रखरखाव मानकों की भी समीक्षा की है। यह एयरबेस पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी अहम भूमिका निभा चुका है। उस समय भारतीय वायुसेना ने एक बड़े आतंकी हमले के बाद दुश्मन के हवाई क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सटीक हमले किए थे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.