नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने देश के अन्नदाताओं को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इस संस्थान ने खेतों को प्रयोगशालाओं से जोड़ते हुए हरित क्रांति से लेकर आधुनिक तकनीकों तक भारत की खेती को नई दिशा दी है और खाद्य सुरक्षा व आत्मनिर्भरता को मजबूत किया है। उक्त बातें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईएआरआई) में आयोजित 122वें स्थापना दिवस समारोह में कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और आईएआरआई मिलकर राजधानी में मिट्टी की सेहत और हरियालीबढ़ाएंगे । मुख्यमंत्री ने 'खाद्यान्न, पोषण और आजीविका सुरक्षा के लिए उन्नत फसल किस्में' और 'प्रिसिशन फ्लोरिकल्चर व लैंडस्केप डिजाइन' पर आधारित पुस्तकों का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली...