बरेली, सितम्बर 7 -- बरेली। खुसरो डिग्री कॉलेज ने डी फार्मा के कुछ छात्रों को हिमाचल की आईईसी यूनिवर्सिटी की मार्कशीट दी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस को अवगत कराया है कि ये अंकपत्र फर्जी हैं और इन छात्रों से उसका कोई लेना-देना नहीं है। अब पुलिस इस रिपोर्ट को साक्ष्य के रूप में मुकदमे में शामिल करेगी। वर्ष 2024 में खुसरो मैमोरियल डिग्री कॉलेज में डीफार्म फर्जीवाड़ा सामने आया था। कॉलेज प्रबंधन ने तमाम 369 छात्र-छात्राओं के डीफार्मा में एडमिशन लिए और फिर उन्हें फर्जी मार्कशीट व डिग्री देकर करीब 3.70 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में खुसरो ग्रुप के चेयरमैन शेर अली जाफरी, उसके बेटे फिरोज, प्राचार्य विश्वनाथ शर्मा और विजय शर्मा समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा गया था। बाद में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई। एसओ ...