चक्रधरपुर, जून 14 -- चक्रधरपुर।सारंडा जंगल में चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के दौरान शनिवार तड़के सुबह आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 134 बटालियन का जवान सत्यवान सिंह घायल हो गया है। जिसे ईलाज के लिए राउरकेला के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। घायल जवान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक ओडिशा के केबलांग थाना क्षेत्र के बांको रिजर्व फॉरेस्ट में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद शनिवार तड़के सुबह करीब चार-पांच बजे सर्च अभियान शुरु किया गया। जिसमें सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर, ओडिशा पुलिस, डीभीएफ के जवान शामिल थे। जवान बांको जंगल में सर्च अभियान चला रहे थे, इसी दौरान टर्निंग के पास से गुजरने के दौरान पैर पड़ते ही आईईडी ब्लास्ट हो गया। जिसमें सीआरपीएफ 134 बटालियन का एएसआई सत्यवान सिंह घायल हो गया। घायल जवान को ईला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.