चक्रधरपुर, अप्रैल 16 -- मनोहरपुर।सारंडा मे चल रहे पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान गुरुवार की सुबह बाबुडेरा जंगल मे करीब साढ़े दस बजे आईईडी ब्लास्ट मे कोबरा 210 बटालियन के हेड कांस्टेबल अभिनय कुमार मित्तल का पैर जख्मी हो गया है। ज्ञात हो की पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल में बालिबा और चारडेरा के बीच जंगल में बुधवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। वहीं इस मुठभेड़ में कोबरा के तीन जवान घायल हो गये है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया गया है। यह भी पढ़ें- आईईडी ब्लास्ट मे कोबरा जवान का पैर हुआ जख्मी यह भी पढ़ें- सारंडा में आईईडी ब्लास्ट में घायल हाथी की ईलाज के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.