चक्रधरपुर, मई 7 -- मनोहरपुर, संवाददाता। सारंडा के कोलबोंगा में बीते दिनों आईईडी ब्लास्ट में घायल दंतेल हाथी का तीसरे दिन भी इलाज किया गया। इस दौरान वन विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत से हाथी पर काबू पाकर उसे एक स्थान पर लाया गया। जहां मनोहरपुर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजय घोलटकर, डॉ. बिसन सिंह और एक अन्य चिकित्सक तथा वन विभाग के लोगों के सामूहिक प्रयास से हाथी को बांधकर एंटी बायोटिक, मल्टीविटामिन और दर्द और सूजन कम करने संबंधी इंजेक्शन दिए गए। साथ ही हाथी के पैर के जख्म की ड्रेसिंग की गई। इसके अलावा उसके कमर में रस्से से बांधा गया है और उस रस्से को एक पेड़ से बांध दिया गया है ताकि उसकी गतिविधि सीमित रहे। इसे लेकर डॉ संजय ने बताया कि ड्रेसिंग के दौरान हाथी के पैर में मौजूद मैगोट को निकाला गया। हालांकि हाथी के बार - बार पानी में जाने के चलते का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.