चक्रधरपुर, फरवरी 26 -- आनंदपुर, संवाददाता। सीआरपीएफ 134 बटालियन के बी कंपनी द्वारा बुधवार को जराईकेला थाना क्षेत्र के तिलिपोसी सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 10 फरवरी को आईईडी विस्फोट में मारे गए ग्रामीण जय सिंह चेरवा और सेलाई चेरवां की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रख कर तथा उसके परिजनों को पांच पांच हजार रुपये आर्थिक मदद देकर किया। वहीं कमानडेंट त्रिलोक नाथसिंह की अगुआई में आयोजित शिविर में चिकित्साधिकारी कुंदन कुमार सिंह द्वारा लोगों का नि:शुल्क ईलाज किया गया और उन्हें मुफ्त में दवा दी गई। शिविर में कई लोग मलेरिया से पीड़ित पाये गये। वहीं शिविर के दौरान ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग, खेल सामाग्री, पानी गैलन, तिरपाल, कंबल, छाते, चप्पल, साड़ी, सेनेटरी पैड, वर्तन, कुदाल, गैती, मच्छरदानी सह...