आईईटी में छात्राओं के लिए बैडमिंटन कोर्ट
लखनऊ, अगस्त 2 -- फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के अपाला महिला छात्रावास में पहले एक्रलिक फ्लोर्ड कोर्ट का एकेटीयू कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय ने उद्घाटन किया। परिसर के चारों महिला छात्रावास को समर्पित इस बैडमिंटन कोर्ट से छात्राओं में बैडमिंटन के जरिये स्वास्थ्य एवं टीम भावना को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर प्रो जेपी पाण्डेय ने कहा कि छात्रावास में इस नये एवं पहले बैडमिंटन कोर्ट का फायदा छात्राओं को मिलेगा। पढ़ाई के साथ ही खेल के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है। ताकि तन और मन दोनों स्वस्थ हो सकें। इस दौरान आईईटी के निदेशक प्रो वीरेंद्र पाठक, प्रो सुबोध बैरिया, चीफ वार्डन प्रो अरूणिमा वर्मा, प्रो सीतालक्ष्मी, डॉ प्रगति शुक्ला, डॉ अनुज कुमार शर्मा सहित छात्राएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.