बहराइच, दिसम्बर 18 -- बहराइच। नगर के व्यापारी शकील अहमद मेकरानी के पुत्र मोहम्मद शाकिब ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा- 2025 में में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने तीसरे प्रयास में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभी वह इसी सेवा में 2024 में 15वीं रैंक पा चुके थे और डिफेंस सेवा के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। मगर उनकी इच्छा रेलवे सेवा में जाने की थी, इसलिए उन्होंने 2025 में रैंक सुधारने के लिए दोबारा यह परीक्षा दी। मोहम्मद शाकिब आईआईटी पटना से बीटेक हैं। यहां बहराइच शहर में ही इंटर तक पढ़ाई सेवेंथ डे पब्लिक स्कूल में की है। शाकिब व उनके पिता को तमाम लोगों ने बधाई दी व उनके पुत्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है। मोहम्मद शाकिब का कहना है कि बीटेक पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह इस परीक्षा की तैयारी में जुट गए थे। लगभग ढाई साल परीक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.