आईईएल में भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
बोकारो, मार्च 25 -- गोमिया। आईईएल काली मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक बासंती नवरात्र दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। दूर-दराज से आए गायकों ने भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। अयोध्या की गायिका प्रियंका सिंह चौहान, कोलकाता के सनी मिश्रा तथा रूपांजलि सिंह ने एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत किए। वहीं राधे सांवरिया म्यूजिशियन ग्रुप ने भी अपनी मधुर संगीत प्रस्तुति से समां बांध दिया। समिति अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव, सचिव पिंटू पासवान, उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, संतोष कृष्णन और रविन्द्र सिंह ने जागरण टीम का स्वागत कर सम्मानित किया। राजेंद्र प्रसाद पासवान, अजय कसेरा, रामप्रताप यादव, जीतू पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार, सोमनाथ पाण्डेय, संतोष यादव, शेरा, गुड्डू बरनवाल, बासुदेव यादव, सुमित ठाकुर व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.