नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने गुरुवार को कहा कि फरवरी में उसके मंच पर बिजली कारोबार की मात्रा सालाना आधार पर 30.4 प्रतिशत बढ़कर 1,255 करोड़ यूनिट रही। पिछले महीने कुल 18.86 लाख नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र (आरईसी) का भी कारोबार हुआ, जो सालाना आधार पर 15.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। एक्सचेंज ने फरवरी 2026 में मात्रा के लिहाज से 1,255 करोड़ यूनिट का मासिक कारोबार दर्ज किया था, जो एक साल पहले इसी महीने में दर्ज किए गए आंकड़े से 30.4 प्रतिशत अधिक है। इस साल 11 फरवरी से 25 फरवरी के बीच कुल 18.86 लाख आरईसी का कारोबार 333-337 रुपये प्रति प्रमाणपत्र की कीमत पर हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.