प्रयागराज, जुलाई 25 -- इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आईईआरटी) में प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन शनिवार को अभ्यर्थियों की भीड़ रही। विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 134 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। काउंसिलिंग और प्रवेश प्रक्रिया चार अगस्त तक चलेगी। संस्थान के यूएस वर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ओपन वर्ग की सभी सीटों पर प्रवेश हो गया। ओपन गर्ल्स वर्ग में भी सभी सीटें भर गईं। इसी तरह ईडब्ल्यूएस, ओबीसी ओपन और ओबीसी गर्ल्स वर्ग की सभी सीटों पर अभ्यर्थियों ने दाखिला ले लिया। वहीं, सिविल इंजीनियरिंग में ओपन वर्ग की सभी सीटें भर चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...