प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। आईईआरटी प्रयागराज ने अभियांत्रिकी और विज्ञान में नव प्रवृत्तियों के तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शानदार प्रदर्शन कर दोहरी उपलब्धि हासिल की।हरियाणा के चरखी दादरी स्थित जेवीएमजीआरआर कॉलेज में 6 से 8 अप्रैल तक आयोजित सम्मेलन में इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण के अंतिम वर्ष के छात्र संदीप चौहान को उनके शोधपत्र के मौखिक प्रस्तुतीकरण पर सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र पुरस्कार मिला। वहीं अनुप्रयुक्त विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. आरती चौहान को आमंत्रित व्याख्यान के लिए सम्मानित किया गया। संस्थान में आयोजित समारोह में निदेशक डॉ. विमल मिश्रा ने दोनों को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग के शोध पत्र को श्रेष्ठ प्रस्तुति पुरस्कार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.