प्रयागराज, सितम्बर 28 -- आईईआरटी के विद्यार्थियों ने सोमवार को एमएनएनआईटी की प्रयोगशालाओं का शैक्षणिक भ्रमण कर बायोगैस और सतत ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को करीब से समझा। यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शोध परियोजनाओं की जानकारी दी गई। यह भ्रमण एएनआरएफ/एसईआरबी से वित्तपोषित 'ऊर्जा दक्ष घरेलू बायोगैस कुक-स्टोव बर्नर का प्रोटोटाइप डिजाइन एवं प्रदर्शन विश्लेषण' परियोजना के वैज्ञानिक सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने भारतीय ज्ञान परंपरा और सतत ऊर्जा तकनीक के संबंध को समझाया। प्रो. अक्षय रंजन पॉल ने बायोगैस और संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) की उपयोगिता पर व्याख्यान दिया। परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. बिस्वेश्वर पॉल ने शोध परियोजना के उद्देश्य और तकनीकी पहलुओं की ज...