प्रयागराज, जून 13 -- अभियांत्रिकी एवं ग्रामीण प्रौद्योगिकी संस्थान (आईईआरटी) के शैक्षिक सत्र 2026-27 में दाखिले के लिए परीक्षा 30 जून और तीन जुलाई को प्रस्तावित है। जल्द ही परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग के 16 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। वहीं, मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा तीन जुलाई को इसी समयावधि में कराई जाएगी। इंजीनियरिंग डिप्लोमा के 13 पाठ्यक्रमों, डिप्लोमा मैनेजमेंट के तीन पाठ्यक्रमों तथा पोस्ट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 फरवरी से 20 मई तक लिया गया था। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 15 जून से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...