आईईआरटी : प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र करें अपलोड
प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज। अभियांत्रिकी एवं ग्रामीण प्रौद्योगिकी संस्थान (आईईआरटी) की डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। संस्थान के परीक्षा सचिव उमा शंकर वर्मा के अनुसार अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 13 केंद्रों पर होगी। वहीं दो वर्षीय मैनेजमेंट डिप्लोमा तथा डेढ़ वर्षीय पोस्ट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (पीडीसीए) पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को आईईआरटी परिसर में होगी। इस वर्ष प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 6020 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.