भदोही, मार्च 8 -- भदोही, संवाददाता। जिले के गोपीगंज थाने की पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आईआर 64 गिरोह के शातिर सदस्य को दबोचा। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि उक्त गिरोह के सदस्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर खड़े वाहनों के डीजल लॉक को तोड़कर डीजल की चोरी करते हैं। गैंग लीडर प्रेम साहू उर्फ मुन्ना रायनिवासी ग्राम वसहू सिकन्दरपुर थाना संदीपनघाट जिला कौशाम्बी है। मुखबिर की सूचना पर वांछित सुधीर दुबे निवासी ग्राम बजहा सिकन्दरपुर थाना संदीपनघाट जिला कौशाम्बी को उसके घर से पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय, वीरेन्द्र भारती, सुनील वर्मा, राम विलाश यादव रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.