लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। आईआरसीटीसी द्वारा आगामी 29 जून से 10 जुलाई तक (11 रात व 12 दिन) दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै (मीनाक्षी मंदिर), कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग सहित अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थल शामिल है। यह ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश से चलकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, और प्रयागराज संगम होते हुए जाएगी। इसमें स्लीपर (इकोनॉमी 24,350 रुपये), 3एसी (स्टैंडर्ड 41,800 रुपये) और 2एसी (कम्फर्ट 55,750 रुपये) श्रेणियां उपलब्ध हैं। पैकेज में यात्रा, भोजन, ठहरने और स्थानीय भ्रमण की व्यवस्था शामिल है। इसमें एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी। यह भी पढ़ें- दक्षिण भारत यात्रा के लिए विशेष ट्रेन की बुकिंग शुरू 'पहले आओ प...