आईआरसीटीसी सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराएगा
प्रयागराज, मई 11 -- आईआरसीटीसी ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत दर्शन यात्रा शुरू की है। पहली यात्रा 12 से 23 जून 2026 तक होगी, जिसमें महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। दूसरी यात्रा 29 जून से 10 जुलाई तक संचालित होगी, जिसमें तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग शामिल हैं। यात्रियों को स्लीपर, 3एसी और 2एसी श्रेणी में पैकेज उपलब्ध होंगे। यह भी पढ़ें- ट्रेन से दक्षिण भारत, सात ज्योतिर्लिंग के करें दर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.