गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर ठगों ने आईआरसीटीसी में टिकट काटने की नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्लंबर से 95 हजार ठग लिए। ठगों ने पहले व्हॉट्सऐप पर जॉब ग्रुप में जोड़कर भरोसा जीता, फिर दस्तावेज मंगवाए और टोकन मनी के नाम पर तीन किस्तों में रकम ट्रांसफर करा ली। रुपये लेने के बाद आरोपी ने संपर्क खत्म कर दिया तो पीड़ित ने वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। महरौली गांव निवासी सुशांत शर्मा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह प्लंबिंग का काम करते हैं। कुछ समय पहले उनके व्हॉट्सऐप पर नौकरी से संबंधित एक संदेश आया। यह संदेश रवि ओएसए एचआर कंपनी जॉब अपडेट्स ग्रुप से था, जिसमें विभिन्न कंपनियों में भर्ती संबंधी जानकारी साझा की जा रही थी। इसी दौरान ग्रुप में एयर एशिया प्राइवेट लिमिटेड का विज्ञापन भी पोस्ट किया गया। सुशांत के म...