प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- आईआरसीटीसी ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए लखनऊ से गोवा डिलाइट एयर टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह पैकेज 24 से 27 जनवरी 2026 तक तीन रात-चार दिन का होगा, जिसमें नॉर्थ और साउथ गोवा के प्रमुख बीच, चर्च, फोर्ट और मांडोवी रिवर क्रूज़ का भ्रमण शामिल है। यात्रियों की यात्रा और वापसी फ्लाइट से होगी तथा ठहरने की व्यवस्था चार सितारा होटल में की गई है। पैकेज की कीमत 30,100 से 53,700 रुपये के बीच रखी गई है। बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आईआरसीटीसी कार्यालय व वेबसाइट irctctourism.com पर उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.