आईआरसीटीसी दुर्गापूजा में छह रूटों पर चलाएगा पर्यटक ट्रेनें
धनबाद, जुलाई 17 -- धनबाद। आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए छह नए स्पेशल टूर पैकेजों की शुरुआत करने जा रहा है। आईआरसीटीसी कोलकाता के अतिरिक्त महाप्रबंधक योगेंद्र सिंह गुर्जर और निखिल प्रसाद ने बताया कि आईआरसीटीसी ट्यूरिज्म की वेबसाइट के अलावा धनबाद, कोलकाता, पटना, रांची और आसनसोल के अलावा भागलपुर में स्थित कॉरपोरेशन के कार्यालयों से भी इन पैकेज ट्रेनों की बुकिंग कराई जा सकेगी। यह भी पढ़ें- आईआरसीटीसी कराएगा सावन में रामेश्वरम दर्शन नए स्पेशल टूर पैकेज आईआरसीटीसी के नए स्पेशल टूर पैकेजों में वाइल्डलाइफ और हेरिटेज रेल टूर आठ रातें और दिन का पैकेज शामिल है। हर शनिवार को यह पैकेज ट्रेन कान्हा, जबलपुर, खजुराहो, बांधवगढ़, अमरकंटक जाएगी। इसके लिए 30 हजार 700 रुपए देने होंगे। इसी तरह हर शनिवार को ही ज्योतिर्लिंग के साथ शिरडी रेल टूर पैकेज में शिर्डी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.