आईआरसीटीसी जल्द बदलेगा टिकट बुकिंग सिस्टम
जमशेदपुर, जुलाई 15 -- भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अपने टिकट बुकिंग वेबसाइट में जल्द बड़ा बदलाव करने वाला है। नया वीटा वर्शन लॉन्च करने की तैयारी है, जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग में अधिक सुविधा मिलेगी। जानकारों के अनुसार आईआरसीटीसी और सीआरआईएस ने जयपुर एमएनआईटी के छात्रों से भी नए वर्शन पर सुझाव मांगे हैं, ताकि बुकिंग प्रक्रिया और तेज हो सके। नई व्यवस्था में अनावश्यक कैप्चा की जरूरत नहीं पड़ेगी। गौरतलब है कि जुलाई 2025 में आरक्षित टिकट बुकिंग में कई बदलाव किए जाने थे, लेकिन नई व्यवस्था कुछ ट्रेनों तक ही सीमित रह गई थी। आईआरसीटीसी और रेलवे अब क्यूआर कोड, ओटीपी आधारित सुविधा समेत अन्य नई सुविधाएं शुरू करने वाला है। यह भी पढ़ें- आज से रेल कर्मचारियों को मिलेगा डिजिटल ड्यूटी पास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.