नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को आईआरसीटीसी घोटाला मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने कोई गवाह मौजूद नहीं होने से सुनवाई आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। विशेष जज विशाल गोगने की अदालत ने सीबीआई की अर्जी पर गवाहों को 19 जनवरी से 21 जनवरी तक के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी। इसके साथ ही पहले निर्धारित की गई 13 और 15 जनवरी की तारीखें रद्द कर दी गई हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगले सुनवाई दिनों में गवाहों की मौजूदगी सुनिश्चित करनी होगी, ताकि मामले की जांच और सुनवाई समय पर पूरी हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...