नई दिल्ली, जनवरी 6 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को राजद नेता तेजस्वी यादव की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया। इस याचिका में तेजस्वी ने कथित आईआरसीटीसी घोटाले में अपने खिलाफ आरोप तय किए जाने को चुनौती दी है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने सीबीआई से जवाब मांगा। इस मामले की सुनवाई के लिए 14 जनवरी की तारीख तय की गई है। इसी तारीख पर लालू प्रसाद यादव की इसी तरह की एक और याचिका पर भी सुनवाई होनी है। यादव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल पेश हुए। सीबीआई की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विशेष लोक अभियोजक डी.पी. सिंह पेश हुए। पेश मामले में 13 अक्तूबर 2025 को राउज एवेन्यू स्थित विशेष जज की अदालत ने आईआरसीटीसी घोटाले में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव व अन्य के खिलाफ आरोप तय किए थे। इन पर धोखाधड़ी व आपराधिक...