लखनऊ, अप्रैल 1 -- आईआरसीटीसी 27 अप्रैल से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' के माध्यम से 07 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा का विशेष पैकेज लेकर आया है। 11 रात और 12 दिन की यह धार्मिक यात्रा गोरखपुर से शुरू होगी, जिसमें यात्रियों को महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर, द्वारकाधीश, सोमनाथ, त्रयंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 27 अप्रैल से 08 मई तक पैकेज है। इसमें बोर्डिंग स्टेशन गोरखपुर, अयोध्या कैंट, प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर और झांसी है। उन्होंने बताया कि इकोनॉमी (स्लीपर) 23,500 रुपये, स्टैंडर्ड (3एसी) 40 हजार रुपये और कंफर्ट (2एसी) 53,260 रुपये प्रति व्यक्ति पैकेज दर है। उन्होंने बताया कि शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने और स्थानीय भ्रमण के लिए बस क...