आईआरसीटीसी के सीएमडी संजय जैन का इस्तीफा स्वीकार
नई दिल्ली, जून 23 -- नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजय कुमार जैन का इस्तीफा मंगलवार को स्वीकार कर लिया है। निजी कारणों से इस्तीफा देने वाले जैन 20 जुलाई तक पद पर बने रहेंगे। जैन ने फरवरी 2024 में आईआरसीटीसी के सीएमडी का पद संभाला था। उनके कार्यकाल में कंपनी को शेड्यूल-बी से शेड्यूल-ए श्रेणी और मिनी रत्न-दो से नवरत्न का दर्जा मिला। अधिकारियों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में आईआरसीटीसी ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5,215 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। इसी अवधि में पर्यटन राजस्व भी बढ़कर रिकॉर्ड 890 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- Rs.98 के शेयर वाली कंपनी में सरकार बेच रही हिस्सेदारी, रेलवे से जुड़ा है कारोबार यह भी पढ़ें- IRCTC के द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.