प्रयागराज, मार्च 30 -- भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने यात्रियों के लिए जन्नत-ए-कश्मीर हवाई टूर पैकेज शुरू किया है। यह 17 अप्रैल से 22 अप्रैल तक पांच रात और छह दिन का होगा। इसमें श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग का भ्रमण कराया जाएगा। पैकेज में लखनऊ से श्रीनगर आने-जाने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटल व हाउसबोट में ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था शामिल है। यात्रा के दौरान डल झील, शंकराचार्य मंदिर, मुगल गार्डन, निशात बाग, चश्मेशाही, शालीमार गार्डन, हजरतबल दरगाह, बेताब घाटी, चंदनवारी और अरु घाटी का भ्रमण कराया जाएगा। गुलमर्ग में गोंडोला केबल कार का शुल्क अलग से देना होगा। एक व्यक्ति के लिए पैकेज 68,800 रुपये, दो व्यक्तियों के लिए 52,300 रुपये प्रति व्यक्ति और तीन के लिए 49,950 रुपये प्रति व्यक्ति है। बच्चों के लिए रियायती दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.