आईआरसीटीसी करा रहा सिंगापुर और मलेशिया की सैर
प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए एक आकर्षक अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में सिंगापुर एवं मलेशिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। टूर 12 जून 2026 से 19 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा।आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस यात्रा में यात्रियों को लखनऊ से इंडिगो की उड़ान द्वारा कुआलालंपुर ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की जाएगी।इस दौरान सिंगापुर में नाइट सफारी, सिंगापुर फ्लायर, सेंटोसा आइलैंड, केबल कार राइड, मैडम तुसाद, विंग्स ऑफ टाइम शो, नेशनल ऑर्किड गार्डन, मरीना बे, मेरलियन पार्क, थियान हॉक केंग मंदिर, चाइनाटाउन, लिटिल इंडिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.