प्रयागराज, मार्च 20 -- भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने मैजेस्टिक साउथर्न मैसूर से कोयंबटूर पर्यटन पैकेज शुरू किया है। यह सात रात और आठ दिन की यात्रा 25 अप्रैल 2026 से दो मई 2026 तक की है। जिसमें मैसूर, कूर्ग, ऊटी और कोयंबटूर का भ्रमण कराया जाएगा। इस यात्रा में लखनऊ से बेंगलुरु जाने तथा कोयंबटूर से लखनऊ वापसी की व्यवस्था हवाई मार्ग से की गई है। यात्रियों के ठहरने और भोजन की सुविधा तीन सितारा होटलों में उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रा के दौरान श्रीरंगपट्टनम मंदिर, मैसूर महल, वृंदावन उद्यान, चामुंडी मंदिर, कूर्ग के प्रमुख स्थल, ऊटी झील, पुष्प उद्यान तथा कोयंबटूर स्थित आदियोगी शिव प्रतिमा के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा का शुल्क 43,200 रुपये से 71,000 रुपये प्रति व्यक्ति है। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुकिंग कर सकते हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.