प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने पर्यटकों के लिए 'जन्नत-ए-कश्मीर' नाम से विशेष हवाई पर्यटन पैकेज शुरू किया है। यह यात्रा 17 से 22 अप्रैल तक छह दिन और पांच रात की होगी। इस पैकेज के तहत आईआरसीटीसी पर्यटकों को श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रियों के आने-जाने की व्यवस्था हवाई जहाज से की गई है, जबकि ठहरने और भोजन की व्यवस्था तीन सितारा होटलों व हाउसबोट में होगी।यात्रा के दौरान डल झील, शंकराचार्य मंदिर, निशात बाग, शालीमार बाग, हजरतबल दरगाह, बेताब घाटी, चंदनवारी और अरु घाटी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...