जामताड़ा, मार्च 11 -- आईआरबी में तैनात दो अवर निरीक्षक को दी गई विदाई करमाटांड़, प्रतिनिधि।करमाटांड़ के झिलुवा आईआरबी एक में तैनात दो अवर निरीक्षक गौर चंद्र कॉल और दिनानाथ योगी के निरीक्षक में प्रोन्नति को लेकर बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सह समादेष्ठा आईआरबी जामताड़ा राजकुमार मेहता उपस्थित हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की नौकरी में एक दूसरे जगह आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सबसे खुशी की बात है इन दोनों ने प्रोन्नति लिए हैं। इन दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं अपनी आगे की नौकरी पूरी ईमानदारी के साथ करें। इस दौरान आईआरबी के सभी पदाधिकारी एवं जवानों ने बुके एवं माला पहनकर उनका स्वागत किया। नाम आंखों से दोनों अवर निरीक्षक को विदाई दी गई। वहीं दो नए पदाधिकारी निरीक्षक में प्...