हल्द्वानी, मई 4 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। आईआरबी बैलपड़ाव में तैनात एक जवान लापता हो गया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने जवान की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक दो-तीन बार पहले भी जवान लापता हो चुका है। फिर खुद वापस आ गया था।ग्राम भगवतपुर, दौलतपुर निवासी कामना ने चोरगलिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति दिलीप सिंह बिष्ट आईआरबी बैलपड़ाव में तैनात हैं। नौ मार्च को सुबह वह कुछ देर घर पर आए और फिर निकल गए। वह डेढ़ महीने से ड्यूटी पर भी नहीं गए हैं। 24 मार्च को आईआरबी की ओर से नोटिस भी घर पर आया था कि वह ड्यूटी से गायब है। विभाग की ओर से इस दौरान दो पत्र घर पर आए हैं। जिसके बाद पूरा परिवार तनाव में है। एसएचओ चोरगलिया हरपाल सिंह ने बताया कि जवान की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.