पलामू, जनवरी 7 -- पाटन। नावा जयपुर थाना अंतर्गत चेतमा पिकेट से आईआरबी-10 के दो जवानों का सीजीएल में सफलता मिली है। नियुक्ति पत्र मिलने पर बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह कर उन्हे प्रोत्साहित किया गया। अरविंद कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी जबकि अनिल मुर्मू का चयन पथ निर्माण विभाग कनीय सचिवालय सहायक में हुआ है। दोनों ने आईआरबी-10 की सेवा को त्यागने का पत्र भी सौंप दिया है। नावाबाजार के थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मेहता, सहायक अवर निरीक्षक उमेश कुमार महतो, कंपनी समादेशक श्रीकांत दुबे, दिलीप कुमार ठाकुर आदि ने दोनों को प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.