प्रयागराज, जून 16 -- उत्तर मध्य रेलवे के सिग्नल और दूरसंचार विभाग के उप मुख्य अभियंता अमित गोयल ने उपलब्धि हासिल की है। विभाग में नए प्रयोग, सुरक्षा और तकनीकी काम के लिए उन्हें प्रतिष्ठित आईआरएसई पुरस्कार 2026 दिया गया। सिग्नलिंग और निर्माण में बेहतर काम करने के लिए नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुए अंतरराष्ट्रीय आईआरएसई सम्मेलन में उन्हें पुरस्कृत किया गया। अमित गोयल को यह पुरस्कार उत्तर मध्य रेलवे की एक नई तकनीक के लिए मिला। इस तकनीक का नाम है इंटेलिजेंट रेलवे ऑपरेशंस और जीरो-डिफेक्ट ऑटो चार्टिंग। इसमें कंट्रोल ऑफिस के लिए एप्लीकेशन के साथ ट्रेनों को ट्रैक करने वाली एआई आधारित डिजिटल प्रणाली बनाई गई है। इससे रेल चलाना ज्यादा सुरक्षित, भरोसेमंद और आसान हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...