आईआरएमएस के 57 अधिकारी भारतीय रेल में शामिल
लखनऊ, अगस्त 21 -- रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम), लखनऊ में शुक्रवार को आईआरएमएस (ट्रैफिक) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले 57 अधिकारी भारतीय रेल की सेवा में शामिल हुए। उन्हें संस्थान की शपथ दिलाई गई। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। डीन शिशिर सोमवंशी ने अधिकारी प्रशिक्षुओं को संस्थान की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने व्यावसायिकता, सत्यनिष्ठा और भारतीय रेल की समर्पित सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पाठ्यक्रम निदेशक पीपी लाठे ने प्रशिक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी व महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में आईआरआईटीएम ध्वज का हस्तांतरण भी हुआ। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.