बरेली, अप्रैल 25 -- इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) और इज्जतनगर रेल मंडल चिकित्सालय के बीच एक सहमति ज्ञापन (एमओयू) साइन हुआ है। अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि इस सहमति ज्ञापन के तहत आईआरएफसी मंडल चिकित्सालय को चार अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण के लिए 51,29,066 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा ताकि बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूएस नाग ने कहा कि यह पहल रेलवे कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस दौरान आईआरएफसी की तरफ से अपर महाप्रबंधक (वित्त) नव गोयल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हाजीपुर के नाईपर और आईपीसी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर यह भी पढ़ें- जुडको में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.