लखनऊ, जनवरी 14 -- लखनऊ। भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम) लखनऊ को आईएसओ 14001:2015 पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए सर्टिफाइड किया गया है। संस्थान के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने इस उपलब्धि के लिए संस्थान के संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को बधाई दी और सराहना की। कहा कि यह सर्टिफिकेशन सतत विकास और जिम्मेदार शासन के प्रति संस्थान की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। संस्थान के प्रो(प्रसाशन) कृष्णा तिवारी ने बताया कि यह सर्टिफिकेशन पर्यावरण प्रबंधन, कुशल संसाधन उपयोग, अपशिष्ट में कमी, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरणीय प्रदर्शन में निरंतर सुधार के प्रति संस्थान के व्यवस्थित दृष्टिकोण को मान्यता देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.