वाराणसी, मार्च 28 -- जक्खिनी, संवाद। शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) की 15 उत्कृष्ट शोध और उत्पादन वाली सब्जी किस्मों का शुक्रवार को विमोचन हुआ। इन किस्मों में प्रमुख और अल्प-उपयोगिता वाली सब्जी फसलों को शामिल किया गया है। इनमें टमाटर, मटर, करैला, लौकी, ग्वार, विंग्ड बीन, चौलाई, सिंघाड़ा, बेबी कॉर्न और कमल की विविध किस्में हैं। निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि संस्थान 'विकसित भारत 2047' मिशन के अनुरूप अपनी शोध गतिविधियों को आगे बढ़ा रहा है। वैज्ञानिकों की यह उपलब्धि किसानों के लिए बेहतर उत्पादन, पोषण सुरक्षा और आय वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...