पटना, मई 15 -- उत्तम इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, पटना के सभागार में शुक्रवार को 'मीट द मेंटर्स' कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बीसीए, बीबीए और एमबीए के नवप्रवेशी छात्रों ने आईपीएस, विधायक, वैज्ञानिक, पत्रकार और उद्यमी जैसे बोर्ड सदस्यों से संवाद किया। इस अवसर पर एआई, साइबर सुरक्षा, फिनटेक, ब्लॉकचेन और थ्रीडी प्रिंटिंग के नए पाठ्यक्रमों का शुभारंभ भी हुआ। कार्यक्रम में संस्थापक स्व. प्रो. उत्तम कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। सचिव डॉ. रोहित सिंह ने कहा कि उद्योग जगत आज डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल और डिजिटल दक्षता भी चाहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...