नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) की उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार मिला है। संस्थान की देशभर में संचालित 25 शाखाओं में उत्तर प्रदेश शाखा ने पहला स्थान हासिल किया। नई दिल्ली स्थित आईआईपीए मुख्यालय में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति और संस्थान के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने यह पुरस्कार प्रदान किया। उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा के अध्यक्ष आर. रामनी और मानद सचिव के. रविंदर नाइक ने यह सम्मान ग्रहण किया। समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और आईआईपीए के महानिदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार बागड़े भी मौजूद रहे।लोक प्रशासन में योगदान को सम्मान यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा की संस्थागत गतिविधियों, लोक प्रशासन के क्षेत्र में किए गए कार्यों और प्रशासनिक क्षमत...