आईआईटी हैदराबाद में सम्मानित हुईं नोनापार की आशी त्रिपाठी
देवरिया, जुलाई 20 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के नोनापार गांव की बेटी आशी त्रिपाठी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद के दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सेमीकंडक्टर मैटेरियल्स एंड डिवाइसेज टेक्नोलॉजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया। आशी की इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। यह पाठ्यक्रम भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री के भारत को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए देश के प्रमुख आईआईटी संस्थानों में शुरू किया गया है। आशी को यह सम्मान एम.टेक. के दौरान सेमीकंडक्टर सामग्री एवं उपकरण प्रौद्योगिकी से जुड़े उनके नवाचारी शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया। डीआरडीओ में अपर निदेशक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आशी त्रिपाठी, नोनापार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.